महिन्दर सिंह गिलजियां ने कांग्रेस प्रधान खड़गे के साथ की मुलाकात

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2023 - 06:54 PM (IST)

होशियारपुरः कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान मलिकार्जुन खड़गे की गाइड लाइन पर चलते इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यू.एस.ए को मजबूत किया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए महिन्दर सिंह गिलजियां प्रधान इंडियन ओवरसीज कांग्रेंस यू.एस.ए ने बताया कि पार्टी प्रधान को अमरीका की धरती पर किए पूरे वर्षों के कार्यों की जानकारी दी कि कैसे श्री राहुल गांधी ने अमरीका की एन.आर.आइज की 5 बड़ी रैलियां की थीं। वहां आई.ओ.सी. के युनिट अमरीका की हर स्टेट में बन चुके हैं। 

गिलजियां ने कहा कि पार्टी प्रधान की ओर से उनको कहा गया है कि एन.आर.आईज प्लान करके लोकसभा चुनावों से पहले देश के हर स्टेट में पहुंचें तथा पार्टी की नीतियां के बारे में लोगों को बताएं। गिलजियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए विदेशों में अपने देश को प्यार करने वाले लोग कांग्रेस के पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को जोड़ने की बात की है, कभी फूट डालो राज्य करो की नीति नहीं की। उन्होंने कहा कि आज विरोधी पार्टियां निचले स्तर पर सियासत कर रही हैं। उनका मकसद देश के लोगों की सेवा करना ही नहीं सिर्फ राज करना है। लोक आज उनकी पार्टियों से दुखी हैं जिन्होंने केवल गरीबों को झूठे लारों के सिवाय कुछ नहीं दिया। आज देश के लोग गरीब हो रहे हैं केवल बड़े कार्पोरेट घराने अमीर हो रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Editor

Neetu Bala