महेन्दरपाल बिट्टू के कत्ल कांड में नया खुलासा

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2019 - 12:29 PM (IST)

पटियाला/नाभा (बलजिन्द्र, जैन): डेरा प्रेमी महेन्दरपाल बिट्टू के कत्ल मामले की जांच कर रही एस.आई.टी. की अब तक की जांच में सामने आया कि मनिन्दर सिंह और गुरसेवक सिंह ने ही जसप्रीत निहाला व अन्य के साथ मिल कर महेन्दरपाल बिट्टू के कत्ल की साजिश रची थी। पुलिस की तरफ से जो अब तक की जांच की गई है, उसमें सामने आया कि जसप्रीत सिंह निहाला के फोन से 150 और गुरसेवक सिंह के फोन से 70 के लगभग कॉल हुई हैं। 

जसप्रीत सिंह निहाला ने अपना फोन जला दिया था और गुरसेवक सिंह ने अपना फोन तोड़ दिया था। जो नई नाभा जेल में कुछ दिन पहले तीन मोबाइल फोन बरामद हुए थे, उनका भी सीधा संबंध उनके साथ ही है। ये फोन तलाशी के दौरान बरामद हुए थे। पुलिस जांच के मुताबिक इसमें गैंगस्टरों की कोई भूमिका नहीं है। गैंगस्टरों की तरफ से जो जिम्मेदारी ली गई है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है और न ही यह कत्ल बाहर से कोई पैसे देकर करवाया गया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरसेवक सिंह 2014 में गुरजंट सिंह कत्ल केस में नई नाभा जेल में आया था और 2015 में मनिन्दर सिंह कत्ल केस में न्यू नाभा जेल में आया था, जबकि जसप्रीत सिंह निहाला को 2017 में लुधियाना जेल में से न्यू नाभा जेल में शिफ्ट किया गया था। जसप्रीत सिंह निहाला ने लुधियाना में बलजिंदर कौर नाम की उस महिला का कत्ल किया था, जिस पर गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअबदी का आरोप था।

महेन्दरपाल सिंह बिट्टू को जुलाई 2018 में लाया गया। न्यू नाभा जेल के गुरुद्वारा साहिब में ही मनिन्दर, गुरसेवक और जसप्रीत निहाल की बैठक हुई और यहीं साजिश रची गई, परन्तु दिसंबर 2018 में जसप्रीत निहाला को न्यू नाभा जेल से मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद मार्च में गुरसेवक सिंह जेल में से पैरोल पर चला गया और मई में वापस आया था। पैरोल से वापस आने के बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। 

पांचों आरोपियों को किया अदालत में पेश 
डेरा प्रेमी महेन्दरपाल बिट्टू की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को आज पुलिस रिमांड खत्म होने जाने के बाद फिर से सख्त सुरक्षा प्रबंधों में पेश किया गया। पुलिस ने मङ्क्षनदर सिंह, गुरसेवक सिंह, जसप्रीत सिंह निहाला, हरप्रीत सिंह और लखबीर सिंह के माननीय अदालत ने पुलिस रिमांड में 2 दिनों की और वृद्धि कर दी है।  

swetha