Punjab : श्रद्धालुओं को ले जा रही महिंद्रा पिकअप पलटी, मौके पर मची चीख पुकार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 08:58 PM (IST)

गढ़शंकर (ब्रह्मपुरी ):-गढ़शंकर-नंगल पर शाहपुर घाटे में श्री खुरालगढ़ साहिब से नतमस्तक होकर आ रहे श्री फतेहगढ साहिब के श्रध्दालुओं से भरी महिंद्रा पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से 14 श्रद्धालू घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें सरकारी अस्पताल ,सेक्टर 32 , चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।

जिला फतेहगढ साहिब के गांव भामरसी ज़ेर से करीव तीस श्रद्धालु महिंद्रा पिकअप नंबर पीबी-11 एएच -8280 में सवार होकर श्री खुरालगढ़ साहिब में गुरु रविदास जी के धार्मिक स्थलों पर माथा टैकने और बैसाखी के अवसर पर आयोजित समागमों में शामिल होने आये हुए थे। जिसे चालक बलविंदर सिंह चला रहा था। कल रात जब वह वापिस आपने गांव जा रहे थे तो शाहपुर के घाटे में अनियंत्रिंत हो कर पलट गई। जिससे महिंद्रा पिकअप में सवार जसवीर कौर, अमरजीत कौर, बलजीत कौर, परमजीत कौर, सज्जन सिंह, अवनीत सिंह , बुद्ध सिंह, स्वीटी, रानी,अवनीत कौर ,जसविंदर सिंह, दविंदर सिंह, दविंदर कौर तथा परमजीत कौर घायल हो गए। श्री खुरालगढ़ साहिब से माथा टेक कर आपने साथियों के साथ वापिस सुरिंदर मीरपुर जट्टां , श्रद्धालुओं और पुलिस कर्मचारियों ने घायलों को सिवल अस्पताल गढ़शंकर पहुँचाया।

सिवल अस्पताल गढ़शंकर में मौजूद डॉक्टरों ने जसवीर कौर, अमरजीत कौर तथा बलजीत कौर की गंभीर हालत को देखते सरकारी अस्पताल ,सेक्टर 32 , चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इस दौरान सूचना मिलने पर गढ़शंकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहन को कब्जे में ले लिया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News