5 दुकानों में चोरी, फिर भी चोर अनट्रेस! माई हीरा गेट में सिक्योरिटी के नाम पर सिर्फ स्ट्रीट लाइट्स, दुकानदारों में रोष

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 12:15 PM (IST)

जालंधर (वरुण): माई हीरा गेट में दस दिनों के भीतर पांच दुकानों को निशाना बनाने वाले चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सिक्योरिटी के नाम पर माई हीरा गेट मार्कीट में मात्र स्ट्रीट लाइट्स ही लगी है जबकि चोर अभी भी खुले में घूम रहे हैं। मार्कीट की दुकानों के बाहर लगे कैमरों से भी पुलिस को इनपुट नहीं पाए हैं। हालांकि दुकानदारों ने पुलिस से पैट्रोलिंग की मांग की थी जो फिल्हाल शुरू तो हो गई है लेकिन इससे पहले जो दुकानदारों का नुकसान हुआ उसकी भरपाई को लेकर पुलिस दुकानदारों को कोई जवाब नहीं दे पाई है।

उधर थाना तीन के प्रभारी जगदीश लाल का कहना है कि वह जांच कर रहे हैं लेकिन चोरों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि या तो चोर छत पर घूमते सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हुए हैं या फिर दुकानों के अंदर दिख रहे हैं। दुकानदारों ने भी कैमरे अपनी शटर की तरफ किए हुए हैं जिसके कारण चोर किस रास्ते से निकलें उनका रूट क्लीयर नहीं हो रहा।

एस.एच.ओ. को कहना है कि कई एंगल से जांच की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही चोरियां करने वाले आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। बता दें कि 3 अक्तूबर की रात चोर माई हीरा गेट में स्थित पुरी ऑपटिकल, इंग्लिश बुक हाऊस, बुक सैंटर, कश्मीरी लाल एंड सन्स और धवन एम्प्यूरम में घुस गए थे। चोरों ने धवन एम्प्यूरम से सीसीटीवी कैमरा चुरा लिया था जबकि बुक सैंटर से करीब 85 हजार रुपए और इंग्लिश बुक हाऊस से 18 हजार रुपए नकदी चुरा ली थी। यह मामला अभी ट्रेस नहीं हुआ था कि चोरों ने 12 अक्तूबर की रात चोरों ने किरण बुक डिपू का शटर उखाड़ कर अंदर से 40 हजार रुपए कैश चुरा लिए थे। पीड़ित दुकानदारों के बयानों पर थाना तीन की पुलिस ने इन सभी चोरियों को लेकर एफआईआर भी दर्ज रखी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News