कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरियां हत्याकांड में मुख्य शूटर त्रिपुरा से गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 07:21 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब में चर्चित कबड्डी प्रमोटर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरियां हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि इस मामले के मुख्य शूटर आदित्य को एंटी टास्क फोर्स ने त्रिपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को थोड़ी देर में मोहाली एयरपोर्ट पहुंच रही है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

गौरतलब है कि मोहाली के खरड़ में राणा बलाचौरिया की एक चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। चलते मैच में राणा बलाचौरिया की गोलियां मार हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले भी कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अब मुख्य शूटर की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस मामले को सुलझाने के और करीब पहुंच गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News