CM मान को लोगों के गुस्से आगे झुकना पड़ा, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी पर मजीठिया का बड़ा हमला

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 05:32 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को अमृतसर वेयरहाउस के जिला मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मान को लोगों के गुस्से के आगे झुकना पड़ा। लालजीत भुल्लर को बचाने की उनकी लाख कोशिशें नाकाम रहीं। मजीठिया ने कहा कि उन्होंने बार-बार कहा था कि उन्हें चाहे कुछ भी करना पड़े, भगवंत मान अपने इस मंत्री को नहीं बचा पाएंगे, लेकिन अगर गगनदीप सिंह रंधावा के लेटर पर समय पर कार्रवाई की गई होती, तो आज एक पढ़े-लिखे अधिकारी की कीमती जान बच सकती थी।

मजीठिया ने कहा कि परिवार की इच्छा के अनुसार डॉ. रंधावा का पोस्टमॉर्टम पी.जी.आई. में होगा या फिर एम्स के बोर्ड से ही कराया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक परिवार को इंसाफ नहीं मिल जाता, वह परिवार की हर मुमकिन मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि एक काबिल और ईमानदार ऑफिसर को मानसिक और फिजिकल टॉर्चर, डर और धमकियों की वजह से सुसाइड करने पर मजबूर होना पड़ा और फिर FIR के लिए परिवार को परेशान हुआ।

मजीठिया ने कहा कि अभी भी सिर्फ लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पिता और इस साजिश में शामिल दूसरे लोगों को अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि जब डॉ. रंधावा ने डी.सी. तरनतारन और अपने डिपार्टमेंट के एम.डी. को लेटर के जरिए मंत्री द्वारा की जा रही धक्केशाही के बारे में बताया था, तो इंटेलिजेंस और एडहॉक डी.जी.पी. ने एक्शन क्यों नहीं लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News