पंजाब में चुनावों से पहले प्रशासनिक फेरबदल, मजीठा में बदला कार्यकारी अधिकारी
punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 03:41 PM (IST)
अमृतसर : पंजाब में जल्द ही नगर परिषद चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच नगर परिषद चुनावों से पहले, पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पंजाब सरकार द्वारा कार्यकारी अधिकारी (EO) रणदीप सिंह वड़ैच को नगर परिषद मजीठा के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त निर्देश पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए थे।
विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कार्यकारी अधिकारी रणदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से मजीठा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। बता दें कि रणदीप सिंह वर्तमान में नगर परिषद तरनतारन में भी तैनात हैं। इसी के साथ ही नगर परिषद मजीठा का अतिरिक्त प्रभार अब कार्यकारी अधिकारी अनिल चोपड़ा को उनकी वर्तमान तैनाती के साथ सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा जारी आदेशों में अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह 18 मई या उससे पहले अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालें। बता दें कि ये निर्देश राज्य चुनाव आयोग से प्राप्त एक सूचना के बाद जारी किए गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

