जमानत मिलने के बाद बिक्रम मजीठिया आए सामने, कहा- सच को हराया नहीं जा सकता
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 03:44 PM (IST)
अमृतसर : माननीय अदालत से जमानत मिलने के बाद शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आगे आए हैं। वीडियो जारी कर मजीठिया ने कहा कि भले ही सच को कुछ समय के लिए दबाने की कोशिश की गई, लेकिन सच को हराया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि माननीय अदालत से जमानत मिलने के साथ ही सच की एक बार फिर जीत हुई है। इस मुश्किल समय में गुरु साहिब की अपार कृपा और हर उस सज्जन और साथी के सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने सच का साथ दिया है। मजीठिया ने कहा कि गुरु साहिब ने हर कदम पर अपनी कृपा बनाए रखी है और चढ़दी कला का आशीर्वाद दिया है, वह अकाल पुरख के चरणों में अरदास करते हैं कि वह वह हमेशा सच्चाई, न्याय और हिम्मत के रास्ते पर चलने की हिम्मत दें।
मजीठिया ने आगे कहा कि हालांकि लड़ाई मुश्किल थी, लेकिन गुरु साहिब का हाथ हमेशा सिर पर रहा है और उन्होंने सब्र, संतोष और दृढ़ता बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि कल माननीय कोर्ट का फैसला दास के हक में आया और बेल मिल गई है। उन्होंने कहा कि वैसे तो उन पर खिलाफ हर तरह के केस फाइल किए गए थे, लेकिन उस दिन उन्होंने जो भी किया, अपनी जिम्मेदारी समझकर किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जोबन की बात नहीं है, ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनका साथ दिया था अब उनका फर्ज भी बनता है।
मजीठिया ने कहा कि हमेशा गुरु साहिब के दरबार जरनैलों की मुल्य पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से कई साथियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, इसके लिए वह माफी मांगते हैं और उम्मीद करता हूं कि इतिहास में यह हमेशा याद रखा जाएगा कि आपने किसी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है। इस दौरान उन्होंने गुरु साहिब, माननीय कोर्ट और वकीलों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब हमेशा उन्हें ताकत दें ताकि वह सच के लिए लड़ने से न डरूं और जीत हमेशा सच की ही होगी।
मजीठिया ने आगे कहा कि उनका फैसला कल आया और अकाल तख्त साहिब से भी फैसला आया, लेकिन वह इस बारे में बाद में बात करूंगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि रंगे बिल्ले को एक बात कह दो, टाइगर अभी जिंदा है, यह आवाज आखिरी गोली नहीं लग जाती तब तक तक सच्चाई के लिए लड़ती रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

