मजीठिया ने सुखजिंदर सिंह रंधावा के जल्द स्वस्थ होने के लिए की दुआ

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2020 - 09:47 PM (IST)

अमृतसर: कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के जल्द स्वस्थ होने के लिए सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अरदास की है। मजीठिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का कोरोना टैस्ट पॉजिटिव आने संबंधी जानकारी मिली है। मजीठिया ने लिखा कि वह सुखजिंदर सिंह रंधावा की जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं जिससे वह जल्द से जल्द फिर अपना कार्यभार संभाल सकें।

जिक्रयोग्य है कि शनिवार देर शाम जेल और सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रंधावा का स्वास्थ्य ठीक था और उन्होंने रुटीन में ही अपना टैस्ट करवाया था। वह चण्डीगढ़ में ही अपने सरकारी निवास पर क्वारंटाइन हुए हैं। उनके संपर्क में आने वाले पारिवारिक सदस्यों और अन्य लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह ने भी ट्वीट करके रंधावा के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News