सी.एम. चन्नी पर मजीठिया का बड़ा हमला,  सिद्धू पर भी कसा तंज

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 08:02 PM (IST)

जालंधर: शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा चन्नी की सरकार अली बाबा चालीस चोर की सरकार है। चरनजीत सिंह चन्नी सिर्फ ऐलानजीत सिंह ही बन कर रह गए हैं, खुशी से मोटे-मोटे ऐलान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घर-घर नौकरी देने का वायदा किया था, अब यह वादा कहां गया?  पी.पी.ए. की पॉलिसी को रद्द करने का सिर्फ नाटक ही किया है इसे रद्द नहीं किया गया। मजीठिया ने कहा कि पी.पी.ए. की पालिसी यू.पी.ए. ने बनाई थी और मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी यदि सबूत दिखा दे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

बिक्रम मजीठिया ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी की कारगुजारी से सभी ही वाकिफ हैं। पंजाब सरकार ने कोरोना के योद्धों को भी बाहर निकाल दिया। मजीठिया ने कहा कि जिन्होंने कोविड के समय में अपनी जान जोखिम में डाल कर काम किए थे, उनको तो पंजाब सरकार ने बाहर कर दिया है, पक्के नहीं किया। साल 2022 की मतदान में कांग्रेस को जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सिर्फ यही रह गया है कि बादलों को पकड़ कर अंदर कर दो क्योंकि वायदे तो इन्होंने पूरे नहीं करने हैं। यदि कांग्रेस पार्टी किसानों की हमदर्द है तो उनका कर्जा माफ करे।  वहां ही ड्रग्ज मामलों में मजीठिया ने बोलते हुए कहा कि ड्रग्ज केस में सरकार उन्हें फंसाना चाहती है। 

चन्नी की जगह लेना चाहते हैं नवजोत सिंह सिद्धू 
बिक्रम सिंह मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू पर भी तंज कसते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान सिद्धू तो चन्नी की जगह लेना चाहते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू यह नहीं कहते हैं कि अगला सी.एम.  चरणजीत सिंह चन्नी होंगे क्योंकि वह  खुद यह जगह लेना चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि सिद्धू तो अपने से बड़ों की भी कद्र नहीं करते हैं। यह तो राहुल गांधी को भी ‘पप्पू ’ और सोनीं गांधी को ‘मुन्नी’ कहते रहे है। वहां ही ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग पर हमला बोलते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग को तो अब हाईकोर्ट ने फटकार लगाई है क्योंकि उसने सिर्फ चुनिंदे लोगों को ही टारगेट किया है। 
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News