गैस सिलैंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा, दो गंभीर घायल
punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 10:08 PM (IST)
लुधियाना : शहर में सिलैंडर के फटने से दो युवकों के गंभीर रुप से घायल हो जाने का मामला सामने आया है। घटना जनकपुरी इलाके की बताई जा रही है। घायलों की पहचान जतिंदर पाल सिंह (25) व अरुण कुमार (18) जनकपुरी गली नंबर जीरो के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों घायलों लोगों को इलाज के लिए डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि ये सिलैंडर में गैस भर रहे थे और इसी दौरान एक सिलैंडर ने आग पकड़ ली और सिलैंडर फट गया। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक किसी कंपनी में लगे थे, जहां ये सिलैंडर भरने का काम करते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here