पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ हिमाचल में बड़ा हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 04:32 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गहरी खाई में गिर गई। मौके का मंजर देख हर कोई सन्न रह गया। हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु पंजाब से थे और चिंतपूर्णी मंदिर से ज्वालाजी मंदिर जा रहे थे। 

100 फीट गहरी खाई में ट्रैक्टर ट्रॉली

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली 100 फीट गहरी खाई में पलट गई। पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ ये हादसा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में  नेशनल हाईवे-403 पर ढलियारा स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के पास घटा। पंजाब के श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर से ज्वालाजी मंदिर जा रहे थे, इस दौरान हादसा घट गया। इस हादसे में 3 की मौत व छोटे बच्चों सहित 32 के घायल होने की सूचना है। घायल श्रद्धालुओं को देहरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ब्रेक फेल से घटा हादसा

मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में 35 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे और सभी कपूरथला से माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि चिंतपूर्णी से ज्वालाजी मंदिर जाते वक्त ढलियारा मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के ब्रेक फेल हो गए और अनियंत्रित होकर सीधा खाई में जा गिरी। इस दौरान चीखों का आवाज सुनकर आस पास के लौग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

वहीं पुलिस का कहना है कि, हादसा दोपहर सवा 12 बजे के करीब हुआ, जिसमें 3 की मौत हो गई है। हादसे में कई बच्चे और महिलाएं सुरक्षित हैं। घायलों का इलाज देहरा अस्पताल में चल रहा है, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। हिमाचल पुलिस का कहना है कि, मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में यात्रियों के बैठाने की अनुमति नहीं है लेकिन पंजाब में अक्सर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर शक्तिपीठों के दर्शन करने के लिए आते हैं। इस लापरवाही से कईयों की जान चली  जाती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News