बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत का लैंटर गिरा, नीचे दबे मजदूर (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Thursday, Jun 03, 2021 - 04:59 PM (IST)

पटियाला(बख्शी): पटियाला के सनौरी अड्डा इलाके में उस समय अफरा-तफरी वाला माहौल बन गया, जब निर्माणाधीन इमारत का लैंटर अचानक गिर गया। इस हादसे दौरान करीब 6 मजदूर लैंटर के नीचे दब गए। हालांकि कई मज़दूरों को बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार यहां 500 गज का शोरूम तैयार हो रहा था और आज अचानक इसका लैंटर गिर गया।

PunjabKesari

फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर राहत कार्य का काम शुरू कर दिया गया। इस दौरान कई मज़दूरों को बचा लिया गया। मलबे के नीचे आए मज़ूदरों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मौके फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी तो वह अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे हैं।

PunjabKesari

अभी कई मज़दूरों के लैंटर के नीचे दबे होने का अंदेशा जताया जा रहा है। मलबे के नीचे से निकाले गए एक मज़दूर के अनुसार वह नीचे काम कर रहे थे, जब लैंटर गिर गया। उसके अनुसार करीब 4 व्यक्ति नीचे काम कर रहे थे। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News