AAP विधायक सुखबीर सिंह मैसरखाना के खिलाफ पार्टी का बड़ा एक्शन
punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 07:59 PM (IST)
बठिंडा : आम आदमी पार्टी (AAP) ने विधायक मैसरखाना के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि विधायक द्वारा लाइव होकर अपनी ही पार्टी के प्रति नाराजगी जताए जाने के कुछ ही समय बाद पार्टी ने यह कार्रवाई की है।
विधायक मैसरखाना ने लाइव वीडियो में एक स्कूल में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया था कि उनकी शिकायतों पर सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने स्कूलों की स्थिति को लेकर सरकार और पार्टी के सामने कई सवाल भी उठाए थे।
वहीं, पार्टी का कहना है कि जिस स्कूल का विधायक मैसरखाना ने जिक्र किया था, वहां पहले से ही 25 शिक्षक मौजूद हैं। पार्टी ने विधायक के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पार्टी का कहना है कि विधायक द्वारा लगाए गए आरोप पार्टी विरोधी हैं। इसी के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता से बाहर कर दिया गया है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही विधायक मैसरखाना कैमरे के सामने लाइव हुए थे और भावुक होकर अपनी ही पार्टी के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। इसके तुरंत बाद पार्टी की ओर से उनके निष्कासन की कार्रवाई सामने आई है।


