अमृतसर एयरपोर्ट पर तस्करी का भंडाफोड़, लाखों के आईफोन-सिगरेट जब्त
punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 01:07 PM (IST)
अमृतसर ( नीरज): अमृतसर एयरपोर्ट पर तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए dri की टीम ने दुबई से आए दो यात्रियों के समान से 28 आईफोन प्रो 18 और 76000 विदेशी सिगरेट जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार विभाग को पुख्ता सूचना मिली थी कि दुबई से आने वाली फ्लाइट में बड़ी मात्रा में आईफोन और विदेशी सिगरेटों की तस्करी का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद विभाग की टीम ने अपना ट्रैप लगाया हालांकि एक और अन्य मामले में अरब देश से आने वाली फ्लाइट के एक यात्री से सोना भी पकड़े जाने की सूचना है लेकिन अभी तक इसके बारे में विभाग की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है।
वही इस मामले में कस्टम विभाग की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है क्योंकि अमृतसर एयरपोर्ट पर आए दिन सोना, आईफोन और विदेशी सिगरेटों के अलावा हाइड्रोपोनिक गांजा की तस्करी हो रही है जिसको बंद करने में विभाग पूरी तरह से नाकाम नजर आ रहा है। उल्टा आए दिन कस्टम विभाग का कोई न कोई कर्मचारी तस्करों के साथ मिली भगत के आरोप में गिरफ्तार हो रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

