पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार, म/र्डर केस में 2 आर्मी जवान भी शामिल

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 01:05 PM (IST)

फिरोजपुर (सन्नी) : फिरोजपुर पुलिस के CIA स्टाफ जीरा को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मर्डर, फिरौती और गैर-कानूनी हथियारों से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 बोर की 3 पिस्टल, मैगज़ीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इन मामलों की जानकारी देते हुए एस.एस.पी. फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर तीनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Illegal Weapons

पहले मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से तीन 32 बोर की पिस्टल, मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एस.एस.पी. के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, जो पुलिस की कार्रवाई से टल गई। पता चला है कि इनके खिलाफ पहले भी केस दर्ज है।

punjab police

दूसरे मामले में पुरानी रंजिश में हुए मर्डर केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था और इसी रंजिश में कथित तौर पर मर्डर किया गया है। गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से दो आर्मी में पोस्टेड बताए जा रहे हैं, जो छुट्टी पर थे।

तीसरे मामले में मक्खू में एक व्यक्ति से फिरौती मांगने का मामला सामने आया। एस.एस.पी. ने बताया कि पुलिस टीम ने जांच के बाद पटना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News