फिरोजपुर में नशा तस्करी पर बड़ा वार, 30 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन बरामद

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 11:42 AM (IST)

फिरोजपुर (सन्नी चोपड़ा) : फिरोजपुर पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। जिला फिरोजपुर की जीरा सी.आई.ए. पुलिस ने तीन नौजवानों को काबू कर उनके कब्जे से 6 किलो 275 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पाकिस्तान के नशा तस्कर नहीं आ रहे बाज

जिला फिरोजपुर की जीरा सी.आई.ए. पुलिस ने तीन नौजवानों को काबू कर उनके कब्जे से 6 किलो 275 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया तीन नौजवानों को काबू कर उनके कब्जे से 6 किलो 275 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन पाकिस्तान के नशा तस्करों के द्वारा ही भेजी गई थी गुप्त सूचना मिलने पर नाकाबंदी कर इन्हें रोका गया और तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद हुई

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। वहीं, इस मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News