ड्रग केस में पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, लुधियाना के पूर्व DIG समेत 5 अफ़सर Suspend

punjabkesari.in Thursday, Mar 25, 2021 - 11:40 AM (IST)

लुधियाना (विपन): अंतरराष्ट्रीय ड्रग केस में पकड़े गए खन्ना के गुरदीप रानो केस में पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। 

पंजाब सरकार की तरफ से इस मामले में आई. पी. एस. परमराज सिंह उमरानंगल (उस समय के लुधियाना रेंज के डी. आई. जी. और अब निलंबित) समेत 4 अन्य पुलिस अफ़सरों को सस्पेंड किया गया है। परमराज सिंह उमरानंगल समेत निलंबित किए गए पुलिस अफसरों में वरिंद्रजीत सिंह थिंद, सेवा सिंह मल्ली, परमिन्दर सिंह बाठ और करनशेर सिंह शामिल हैं।
 

Content Writer

Vatika