पटियाला ATM लूटकांड में बड़ी कार्रवाई, 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 05:55 PM (IST)
पटियाला (सुखमीत सिंह) : 14 सितंबर की रात को दो अनजान लोगों ने पटियाला के गांधी नगर, लाहौरी गेट पुलिस स्टेशन के इलाके में एक ए.टी.एम. लूटने की कोशिश की गई थी। इस बारे में लाहौरी गेट पुलिस स्टेशन में केस नंबर 167 दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान, लाहौरी गेट पुलिस स्टेशन और CIA पटियाला की टीमों ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी बरनाला के रहने वाले हैं और ATM लूटने की कोशिश में शामिल थे।
पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को माननीय कोर्ट में पेश करके उनका रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान दूसरे मामलों और घटनाओं का भी खुलासा होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

