Breaking : पंजाब महिला कांग्रेस में बदलाव! नई कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 08:00 PM (IST)

पंजाब डैस्क :  All India Mahila Congress ने पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पार्टी की अध्यक्ष Alka Lamba ने एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए मोहाली की नगर पार्षद Baljit Kaur को पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष (Acting President) नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार, बलजीत कौर को यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से दी गई है और वे नए स्थायी अध्यक्ष की घोषणा होने तक इस पद पर कार्य करेंगी।

ऑफिस ऑर्डर में कहा गया है कि संगठन को मजबूत करने और पंजाब में महिला कांग्रेस की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि बलजीत कौर अपने नए दायित्व को सफलतापूर्वक निभाते हुए संगठन को नई दिशा देंगी।

इस नियुक्ति की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जिनमें Mallikarjun Kharge, K. C. Venugopal और Bhupesh Baghel शामिल हैं, को भी भेजी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News