PSEB के 10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ी राहत, अब मिलेगी Revaluation की सुविधा

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 04:46 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2026 की परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड ने ऐलान किया है कि अब 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं की री-चैकिंग के साथ-साथ Revaluation की सुविधा भी दी जाएगी।

फरवरी-मार्च 2026 की परीक्षाओं से होंगी लागू
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार यह नई व्यवस्था फरवरी-मार्च 2026 की परीक्षाओं से लागू होगी। इसके तहत जो विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणामों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच और मूल्यांकन करवा सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होगी।

आवेदन फार्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर होंगे जारी 
रिजल्ट घोषित होने के बाद Revaluation और री-चैकिंग से संबंधित दिशा-निर्देश और आवेदन फार्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और संबंधित संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों को इस नई सुविधा के बारे में जागरूक करें ताकि जरूरतमंद छात्र इसका लाभ उठा सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News