चोरों के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश; 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 03:47 PM (IST)

पठानकोट (धर्मेंद्र ठाकुर) :  11 सितंबर गांव सिऊंटी के पास से एक इलेक्ट्रोनिक्स के गोदाम से बड़ी चोरी होने पर शाहपुर कंडी पुलिस गोदाम के मालिक राजेश कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया था जिस पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को काफी मात्रा में चोरी हुए सामान सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है।

Theft Case

इस सबंध में आज शाहपुर कंडी पुलिस स्टेशन में डीएसपी धार कलां राजेश कक्कड़ व थाना प्रभारी इंस्पैक्टर मोहित टांक की ओर से प्रेस वार्ता कर बताया कि उक्त पकडे़ गए सातों आरोपी नशे के आदी है व नशों की पूर्ति करने के लिए उक्त लोग चोरियों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि इस चोरी में दस आरोपी शामिल है, जिनमें से सात को पुलिस ने अलग अलग स्थानों से सामान सहित पकड़ा है। डीएसपी धार कलां राजेश कक्कड़ , इंस्पेक्टर मोहित टांक व उनकी टीम की ओर से अलग अलग स्थानों पर छापे करके , उक्त आरोपियों से 25 एसी एक गीजर, 10 वाशिंग मशीने, 10 फ्रिज ओर 4 कूलर बरामद कर लिए गए है। 

Theft Case

पुलिस ने बताया कि अभी भी तीन आरोपी फरार है, जिनकी तलाश व शेष चोरी हुए सामान को बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों का पुलिस की ओर से माननीय न्यायालय की ओर से रिमांड भी ले लिया गया है व जांच अभी जारी है।

Theft Case

पुलिस ने बताया कि शेष आरोपियों को भी शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों में से कुछेक आरोपियों पर पहले से चोरी व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है, जिसके लिए शाहपुर कंडी पुलिस ने बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News