ASI हरजीत सिंह मर्डर केस में बड़ी खबर, पुलिस एनकाउंटर में एक आरोपी ढेर
punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 09:00 AM (IST)
चंडीगढ़ : पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (ए.एस.आई.) की हत्या में कथित तौर पर शामिल एक व्यक्ति शनिवार रात अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मारे गए आरोपी की पहचान अमृतसर के मुलेचक गांव निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दीपक उन 2 मोटरसाइकिल सवार लोगों में से एक था, जिन पर गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात भगतनवाला अनाज मंडी में ए.एस.आई. हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।
अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर के इस्लामाबाद थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान दीपक को गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया जिसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल, 2 मैगजीन और 8 कारतूस बरामद किए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

