पुलिस चेकपॉइंट पर तैनात जवान पर जानलेवा हमला, सर्विस राइफल लूटी
punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 09:36 AM (IST)
हरिके पत्तन (साहिब संधू): खबर सामने आई है कि हरिके हेडवर्क्स चेकपॉइंट पर एक होम गार्ड जवान को तेजधार हथियारों से घायल कर उसकी सर्विस राइफल चोरी कर ली गई। जानकारी के मुताबिक, होम गार्ड जवान सुखविंदर सिंह (52) रात को ड्यूटी पर तैनात था, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने अचानक उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी राइफल छीनकर भाग गए।
सुखविंदर सिंह घायल हालत में भागा और बैरक में सो रहे अपने साथियों को जगाकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल सुखविंदर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके का जायजा लेने के बाद पुलिस पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

