बड़ी वारदात: बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता की घर में गोली लगने से हुई मौत

punjabkesari.in Thursday, Apr 29, 2021 - 03:52 PM (IST)

समराला(गर्ग): बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने के कारण मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। थाना समराला के गांव चहलों निवासी जतिंदर सिंह (28) जिसपर अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है, की गोली लगने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: पंजाब में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार इतनी बड़ी संख्या में गई लोगों की जान

परिवारिक सूत्रों के अनुसार घटना करीब सुबह के 4 बजे घटी जब मृतक अपनी देसी पिस्तौल को साफ कर रहा था। हालांकि परिवार को घटना की जानकारी होने के बाद भी करीब 4 घंटे बाद गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी गई। गांव के किसी और व्यक्ति को घटना की जानकारी नहीं दी गई। हैरानी की बात है यह है कि परिवार ने घटना की जानकारी इतनी देर बाद क्यों दी।

मौके पर पहुंचे थाना समराला के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि मृतक अपनी बेटी से दुष्कर्म के मामले में लुधियाना जेल में बंद था। तथा पिछले महीने ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। जिसके बाद वह आरोप लगाने वाली पत्नी व बेटी के साथ ही रह रहा था। पुलिस ने मृतक की लाश और पिस्तौल कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

prince