केनरा बैंक के ATM को लूट कर ले गए लुटेरे, घटना CCTV में कैद

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2020 - 02:07 PM (IST)

गोराया(मनीश): गोराया के गांव विरकां में चोरों ने रातों-रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। देर रात गैस कटर गिरोह ने केनरा बैंक के ए.टी.एम. को निशाना बनाते हुए ए.टी.एम. मशीन को ही उखाड़ कर ले गए। ए.टी.एम. में लाखों रुपए की नकदी थी। घटना का पता चलते ही एस.एस.पी. फिल्लौर, थाना प्रमुख गोराया हरदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। 

बता दें कि इससे पहले भी गांव रुड़कां कलां में भी ए.टी.एम. का शटर गैस कटर के साथ काट दिया था लेकिन लुटेरे वारदात को अंजाम देने में असफल रहे थे। इस लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देकर लुटेरों ने पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल कर रख दी है। 

बैंक मैनेजर आशीष ने बताया कि उन्हें सुबह पता चला कि ए.टी.एम. मशीन को लुटेरे उखाड़ कर ले गए हैं। उन्होंने कहा कि कल ही मशीन में 2 लाख और ज्यादा कैश डाला गया था। यह वारदात सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। मौके पर पहुंचे जालंधर देहाती पुलिस के डी.एस.पी. ने बताया कि देर रात 2.30 बजे के करीब लुटेरों द्वारा ए.टी.एम. मशीन गैस कटर के साथ उखाड़ कर ले गए हैं। उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि ए.टी.एम. में 2 लाख और ज्यादा नकदी था।

Sunita sarangal