जालंधर में बड़ी वारदात, नाबालिगा का शव मिलने पर लोगों में दहशत

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 11:33 AM (IST)

जालंधर (महेश): जिला देहाती पुलिस के थाना पतारा अधीन पड़ते गांव जौहलां में गन्ने के खेत में से एक 16-17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है, जिसका गला घोंट कर कत्ल किया गया है। खेत में लथपथ नाबालिगा का शव बरामद होने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इस घटना ने उनको हिला कर रख दिया है। इस सम्बन्धित सूचना मिलते ही ए.सी.पी. आदमपुर अजय गांधी, एस.एच.ओ. पतारा नरिन्दर सिंह और एस.आई. जसपाल सिंह समेत पुलिस पार्टी और फिंगर प्रिंट टीम के माहिरों के साथ मौके पर पहुंचे और नाबालिगा के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ेंः ED की CM चन्नी के भतीजे से पूछताछ, हनी ने दिया यह बयान

नाबालिगा के गले पर मिले निशानों से साफ पता लगता है कि उसका गला घोंट कर कत्ल किया गया है। गांव हजारा निवासी जसप्रीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह ने पुलिस आधिकारियों को बयान देते कहा कि उसने उक्त जमीन गांव जौहलां निवासी मास्टर जगीर सिंह के पास से ठेके पर ली हुई है। गत देर शाम खेतों की तरफ से आए उनके प्रवासी मजदूर दलीप मुनि पुत्र मुनि लाल मूल निवासी बिहार, हाल निवासी गांव हजारा ने उनको बताया कि खेत में एक लड़की का शव पड़ा हुआ है  जिसके बाद वह तुरंत वहां पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः चुनाव प्रचार करने आए इस कांग्रेसी विधायक को आखिर क्यों जाना पड़ा वापस

पुलिस आधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी। उस बारे आस-आसपास के इलाकों में से भी पूछा गया परन्तु अभी तक कुछ पता नहीं लगा। उन्होंने बताया कि नाबालिगा ने सुनहरी रंग का सूट, काले रंग की जैकेट टाईप कोटी और काले रंग की पजामी पहनी हुई है। शव को देख कर लगता है कि उसका कुछ दिन पहले ही कत्ल किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बनती कानूनी कार्यवाही करते मृतका का शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है। मंगलवार पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारण सामने आ सकेंगे। पुलिस आधिकारियों के पास से यह पूछे जाने पर यह मामला धारा 376 के साथ तो नहीं जुड़ा हुआ,  तो उन्होंने कहा कि फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इलाके के लोगों ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले दोषी जल्द से जल्द बेनकाब होने चाहिएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News