मुक्तसर में बड़ी वारदात, ए.टी.एम. ही उखाड़ कर ले गए लुटेरे(तस्वीरें)

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 01:26 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब(कुलदीप सिंह ऋणी): श्री मुक्तसर साहिब के गांव हुसनर में लुटेरे ए.टी.एम. मशीन ही उखाड़ कर ले गए।

प्राप्त जानकारी अनुसार गांव हुसनर में स्थित सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच के साथ लगे ए.टी.एम. को बीती रात लुटेरे उखाड़ कर ले गए। इस मामले सम्बन्धित पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एस.पी.डी. राजपाल सिंह हुन्दल पुलिस पार्टी सहित पहुंचे और जांच शुरू कर दी। 

Vaneet