लॉकडाउन के दौरान नाभा में बड़ी वारदात, हुए 2 कत्ल

punjabkesari.in Friday, May 01, 2020 - 12:58 PM (IST)

नाभा(सुशील जैन): लॉकडाउन के दौरान हलका नाभा के गांव छीटांवाला और साधोहेड़ी में दो कत्ल होने का मामला सामने आया है। ऐतिहासिक गांव छीटांवाला में एक महिला का कत्ल उसके पति द्वारा तेजधार हथियार से कर दिया गया, जबकि गांव साधोहेड़ी में एक मुसलमान परिवार से सबंधित युवक को कत्ल गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया गया।

इस संबंधी डी.एस.पी. वरिंदरजीत सिंह ने बताया कि दोनों शवों को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है और कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे संबंधित जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर बनती कार्यवाही की जाएगी। दोनों कत्लों के संबंधी पुलिस की ओर से जांच पड़ताल करने के बाद मामला दर्ज किया गया और गिरफ्तारियां करने के लिए कार्यवाही तेज की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News