पंजाब में बड़ी वारदात: एक ही परिवार पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 4 की मौत (तस्वीरें)

punjabkesari.in Sunday, Jul 04, 2021 - 06:42 PM (IST)

बटाला(बेरी): आज बटाला के नजदीक कस्बा घुमान के गांव ब्लडवाल में गोली चलने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मृत्यु होने व दो सदस्यों के घायल होने का मामला सामने आया है।

PunjabKesari

इस संबंध में सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए जसपाल सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव ब्लडवाल ने बताया कि आज सुबह उनके ही गांव के दो व्यक्तियों ने उनके परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए उनके पिता मंगल सिंह, उनके बेटे बबन दीप सिंह व दो भाइयों सुखविंदर सिंह एवं जसवीर सिंह को मौत के घाट उतार दिया जबकि उनके दो भतीजे हरमनदीप सिंह और जश्नप्रीत सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया है। उधर सिविल अस्पताल प्रशासन ने दोनों घायलों को इलाज हेतु अमृतसर रेफर कर दिया है।

PunjabKesari

उधर दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी बटाला रछपाल सिंह, एस.पी तेजबीर सिंह हुंदल, डी.एस.पी श्री हरगोबिन्दपुर हरिकृष्ण सिंह पुलिस फोर्स सहित घटना स्थल पर पहुंचे। इस मामले में खुलासा करते हुए एसएसपी बटाला रशपाल सिंह ने बताया कि गोली चलाने वाला आरोपी सुखविन्दर सिंह सोनी मौजूदा पंचायत मैंबर है और दोनों परिवार एक ही राजनीतिक पार्टी के साथ संबंधित हैं और इनकी आपसी रंजिश पंचायती चुनावों से चल रही थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले में लड़की और लड़के के प्रेम संबंधों की भी रंजिश थी। इसी को लेकर आरोपी की तरफ से हमला किया गया और फायरिंग में एक परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वारदात को लेकर मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

PunjabKesariपंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News