पंजाब में बड़ी वारदात, फौजी का गोलियां मारकर कत्ल

punjabkesari.in Thursday, Jul 15, 2021 - 11:43 AM (IST)

बटाला(बेरी): विगत देर रात्रि कस्बा डेरा बाबा नानक के रहने वाले एक फौजी का कत्ल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम साबी बताया जा रहा है। साबी का कल रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गोलियां लगने से साबी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल हालत में उसे अमृतसर में रेफर किया गया था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal