बड़ी वारदात: भतीजे ने तेजधार हथियार से चाचा को उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Saturday, Dec 19, 2020 - 05:01 PM (IST)

मानसा (अमरजीत): मानसा के गांव झंडा कला में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने चाचा का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने भतीजे समेत 3 व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

घटना संबंधी जानकारी देते गुरविन्दर सिंह ने बताया कि वह और उसका ससुर गुरनाम सिंह खेत गए थे तो पाला सिंह के साथ खेत के काम को लेकर विवाद हो गया। ऐसे में भतीजा पाला सिंह ने अपने साथियों के साथ मिल उसके ससुराल पर गंडासे के साथ हमला कर दिया। इस दौरान परिवार की तरफ से गंभीर जख्मी हालत में गुरनाम सिंह को अस्पताल ले कर गए परन्तु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने मुलजिमों खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

क्या कहना है डी. ऐस. पी. डी. का?
इस पर  डीएसपीडी ने कहा कि पाला सिंह और मृतक गुरनाम सिंह चाचा भतीजा हैं और उनका जमीनी विवाद के कारण भतीजे पाला सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरनाम सिंह का कत्ल कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के भतीजे समेत 3 व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Tania pathak