वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, कई घायल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 16, 2021 - 11:41 AM (IST)

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित): वैष्णो देवी माता जी के दर्शन करने जा रहे कार सवार लोग हाईवे पर नूर ढाबा कुराला नज़दीक मंगलवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में उक्त लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 5 बजे उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं की कार ट्राली के पीछे से टकरा गई। इस टक्कर में अरमिंदर पुत्र काही राम निवासी पटना, रुपेश पुत्र नरायण झारखंड, शाम पुत्र शंकर प्रसाद निवासी दिल्ली, प्रद्युम्न पुत्र आशुतोष निवासी झारखंड घायल हो गए जबकि असाम निवासी लड़की के मामूली चोटें आई है। हादसे में हुए घायलों को इलाज के लिए टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटनास्थल पर पहुंचे थानेदार परमिन्दर सिंह की टीम की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है। उनकी तरफ से घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 

Content Writer

Vatika