बड़ी वारदात: युवकों ने ASI पर किया जानलेवा हमला, खून से किया लथपथ

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2020 - 05:23 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): अमृतसर में दिन -दिहाड़े दो नौजवानों ने एएसआई पर हमला करने का मामला सामने आए है। इस हमले में एएसआई गुरमीत सिंह गंभीर रूप में ज़ख़्मी हो गए, जिस को प्राइवेट अस्पताल में दाख़िल करवाया गया है। 

जानकारी मुताबिक एएसआई गुरमीत सिंह आज चौंक मेहता में 420 के मामलो में हरजिन्दर सिंह और मनप्रीत सिंह को पकड़ने उनकी फ़ैक्टरी में गए थे। इसी दौरान गुस्से में आए उक्त नौजवानों ने उन पर हमला कर खून से लथपथ कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। 

Edited By

Tania pathak