पंजाब के कैमिस्टों के लिए बड़ी राहत, ड्रग लाइसैंसों की समय-सीमा 31 दिसम्बर तक बढ़ी

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 11:50 AM (IST)

अमृतसर (दलजीत) : पंजाब के हजारों कैमिस्टों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, पंजाब द्वारा होलसेल और रिटेल ड्रग लाइसैंसों के रिन्यूअल/रिटैंशन से संबंधित पुराने एक्स.एल.एन. पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा में 3 माह की वृद्धि की गई है। अब कैमिस्ट अपने लाइसैंसों से संबंधित रिन्यूअल या रिटैंशन की प्रक्रिया 31 दिसम्बर तक पूरी कर सकेंगे।

यह जानकारी पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव मनमोहन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कैमिस्टों को लाइसैंसों के रिन्यूअल और रिटैंशन के दौरान आ रही समस्याओं को पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन द्वारा लगातार सरकार और संबंधित विभाग के ध्यान में लाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गोयल के नेतृत्व में हाल ही में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह के साथ हुई बैठक के दौरान भी यह मामला विशेष रूप से उठाया गया था। इस बैठक में फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News