केंद्रीय जेल में बड़ा सर्च ऑपरेशन, 10 मोबाइल फोन मिलने से मचा हड़कंप
punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 04:18 PM (IST)
फिरोजपुर (कुमार,परमजीत,मलहोत्रा) : शरारती तत्वों द्वारा बाहर से केंद्रीय जेल फिरोजपुर में पैकेटों में बंद करके पिछले काफी समय से मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ फैंके जा रहे हैं और जेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर अब तक भारी मात्रा में ऐसे मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ पकड़े जा चुके हैं। अब एक बार फिर से केंद्रीय जेल फिरोजपुर के सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह सिद्धू के दिशा निर्देशों अनुसार जेल प्रशासन द्वारा डिप्टी सुपरिटेंडेंट योगेश जैन के नेतृत्व में जेल के अंदर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान 10 और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं ।
जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि इस बरामदगी को लेकर केंद्रीय जेल फिरोजपुर के सुपरिटेंडेंट द्वारा भेजी गई लिखती शिकायत के आधार पर 10 हवालातियों और कैदी के खिलाफ पंजाब प्रिजन करेक्शनल सर्विस एक्ट 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार चलाए गए सर्च अभियान के दौरान हवालाती लखवीर सिंह, हवालाती गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी, सुखदेव सिंह उर्फ सुखा, हवालाती हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, कैदी दलेर सिंह, हवालाती गुरजंट सिंह उर्फ जंटा, मनीष उर्फ राहुल, हवालाती सौरव उर्फ लूहाडा, हवालाती राजन और हवालाती जज से 3 टच स्क्रीन और 7 कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जो जेल प्रशासन द्वारा कब्जे में लेकर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस को सौंप दिए गए हैं और पुलिस द्वारा इन बरामद किए गए मोबाइल फोनों को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

