पंजाब बॉर्डर पर बड़ी बरामदगी! ड्रोन के साथ पिस्टल और कारतूस मिले

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 05:42 PM (IST)

फाजिल्का (सोनू चोपड़ा) : पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, माननीय डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, फिरोजपुर रेंज, फिरोजपुर तथा माननीय वरिष्ठ पुलिस कप्तान, फाजिल्का के दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई की गई।

थाना सदर जलालाबाद के अधीन पड़ती चौकी घुबाया के इंचार्ज एच.सी. अभिषेक शर्मा सहित पुलिस पार्टी 7 अगस्त 2026 को गश्त और चेकिंग के लिए इलाके में रवाना हुई थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव चक बजिदा पहुंची तो इंस्पेक्टर संदीप मलिक, कंपनी कमांडर चौकी बी.एस.एफ. टाहली वाला का फोन आया।

उन्होंने बताया कि गांव गहले वाला निवासी बलदेव सिंह पुत्र शमशेर सिंह के धान के खेत में एक ड्रोन गिरा हुआ पड़ा है। सूचना मिलने के बाद एच.सी. अभिषेक शर्मा सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची, जहां इंस्पेक्टर संदीप मलिक अपने साथियों सहित मौजूद मिले।

उनकी सूचना के आधार पर धान के खेत की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान खेत से एक DJI कंपनी का ड्रोन, जिस पर एक तरफ कुछ लिखा हुआ था, बरामद हुआ। इसके अलावा एक पिस्टल, 2 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

इस संबंध में थाना सदर जलालाबाद में मुकदमा नंबर 1 अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News