लुधियाना में बड़ी चोरी! लाखों के सोने के जेवरात व कैश लेकर फरार हुए चोर

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 09:21 AM (IST)

लुधियाना (राज): बेखौफ चोरों द्वारा एक रिहायशी मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और सोने के कीमती जेवरात चोरी कर लिये है। शातिर चोर घर के अंदर रखी अलमारियों के लॉकर तोड़कर करीब साढ़े सात लाख रुपये नकद और सोने के गहने समेट कर रफूचक्कर हो गए। कंचन भोला की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता ने बताया कि बीते 27 अगस्त से 28 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने उसके घर पर धावा बोला। चोरों ने घर के कमरों में रखी अलमारियों के ताले और सेफ लॉकर को बड़ी ही चालाकी व बेरहमी से तोड़ दिया। लॉकर में रखी करीब 7,50,000 रुपये (सात लाख पचास हजार रुपये) की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवरात (गहने) चोरी कर लिए गए। 

सुबह जब परिजनों ने अलमारियों के ताले टूटे और सारा सामान बिखरा देखा, तो उनके होश उड़ गए। लॉकर चेक करने पर नकदी और सोने के गहने गायब मिले। इसके बाद तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि रात के समय इलाके में सक्रिय संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों का सुराग लगाया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila