फगवाड़ा में बड़ी चोरी, चोरों ने लाखों के गहने और नकदी पर हाथ किया साफ
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 04:00 PM (IST)
फगवाड़ा (जलोटा): थाना सदर फगवाड़ा के गांव चैहड़ां में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां से लगभग 20 से 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 1.20 लाख रुपये की नकदी चोरी कर लेने की सनसनीखेज सूचना मिली है। शिकायतकर्त्ता गुरपिंदर सिंह पुत्र भगवान सिंह, वासी गांव चैहड़ां ने पुलिस को खुलासा किया हैं कि बीती रात खाना खाकर वह परिवार सहित रात्रि सो गया था।
सुबह जब वह मोटर पर जाने लगा तो देखा कि साथ वाले कमरों के दरवाजे खुले और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने उसकी माता मनजीत कौर की अलमारी से 1,20,000 रूपए नकद और साढ़े 6 तोले सोने के गहने तथा उसकी पत्नी जगप्रीत कौर की अलमारी से करीब 13 तोले सोने के आभूषण जिसमें चेन, किटी सैट,चूड़ियां, ब्रैसलेट आदि व चांदी के दो सेट इत्यादि शामिल हैं पर अपना हाथ साफ कर दिया हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

