मलकीत आलम निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय जनता दल पंजाब के अध्यक्ष

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 12:40 PM (IST)

जालंधर/लुधियाना(मजहर): केंद्रीय रिटर्निंग अफसर जगदानंद सिंह और पूर्व उप-मुख्यमंत्री बिहार तेजस्वी यादव के आदेशानुसार राष्ट्रीय जनता दल पंजाब कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक ताजपुर रोड लुधियाना में हुई जिसमें पंजाब भर से राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में मलकीत आलम को सर्वसम्मति से दूसरी बार अध्यक्ष चुन लिया गया। पंजाब अध्यक्ष बाबूराम ने मलकीत आलम के सफल नेतृत्व की सराहना करते हुए अगले कार्यकाल के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसे बैठक में अलग-अलग जिलों से आए सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया।

मलकीत आलम ने दोबारा जिला प्रधान बनने पर विपिन गुप्ता को भी बधाई दी तथा केंद्रीय नेतृत्व लालू प्रसाद यादव और पूर्व डिप्टी सी.एम. बिहार तेजस्वी यादव का धन्यवाद करते हुए प्रण किया कि वह और उनकी समूची टीम पूरी लगन से पार्टी को पंजाब व बिहार में आने वाले विधानसभा चुनाव में एक नई बुलंदियों तक लेकर जाएंगे। इस अवसर पर सहायक चुनाव पर्यवेक्षक अलाउद्दीन अंसारी, अरुण कुमार, अंकुर अग्रवाल, हनी शर्मा, हबीब अहमद, शाहिद खान आदि शामिल थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News