सीमा पर भारत से पाकिस्तान जाता आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 08:00 PM (IST)

गुरदासपुर,दोरांगला(विनोद,नन्दा):भारत पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत से पाकिस्तान की तरफ जाने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को पकड़ कर दोरांगला पुलिस के हवाले किया है। पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश राज्य का रहने वाला है।

सीमा सुरक्षा बल की 170 बटालियन के जवानों ने आज सुबह लगभग 9 बजे एक व्यक्ति को पोस्ट के सामने भारत से पाकिस्तान की तरफ जाते देख उस पर काबू पाया। उससे पूछताछ पर उसने अपनी पहचान वी.आर.ठाकुर पुत्र पीकू राम निवासी सोनू भादरा उत्तर प्रदेश बताई, परंतु वह अधिक जानकारी सीमा सुरक्षा बल के जवानों को नहीं दे रहा था। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने आरोपी को दोरांगला पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी पूछताछ कर रही है।

 

Des raj