झगड़ा सुलझाना युवक को पड़ा भारी, अब लगा रहा इंसाफ की गुहार
punjabkesari.in Tuesday, Mar 25, 2025 - 01:07 PM (IST)

पंजाब डेस्क : युवक को झगड़ा सुलझाना भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार झगड़ा सुलझाने गए युवक को लोगों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अनगढ़ के रहने वाले युवक दविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने काम से बाजार जा रहा था। इस दौरान उसे रास्ते में झगड़ा होता दिखाई दिया। यहां जब उसने झगड़ा सुलझाने का कोशिश की तो भीड़ ने उसे ही पीटना शुरू कर दिया। इस कारण उसे गंभीर चोटें लगी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस मामले में पीड़ित ने इंसाफ की मांग की है। इस संबंध में पुसिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here