उधार दिए पैसे मांगने पर व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर ह/त्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 03:01 PM (IST)
जलालाबाद (आदर्श, जतिंदर): थाना अमीर खास की पुलिस द्वारा गांव सवाह वाला में सोमवार को एक व्यक्ति की बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए SHO शिमला रानी ने बताया कि मृतक हंसा के भाई फुम्मन सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी सवाह वाला द्वारा पुलिस को बयान दर्ज करवाए गए हैं कि उसके छोटे भाई हंसा सिंह ने बिट्टू सिंह पुत्र सुरैन सिंह निवासी सवाह वाला को करीब 6 महीने पहले ब्याज पर 50 हजार रुपये दिए गए थे, जो पैसे बिट्टू सिंह उसके भाई को वापस नहीं कर रहा था, जबकि उसके भाई हंसा सिंह ने कई बार पैसों की मांग की।
बीते सोमवार दोपहर बाद करीब 4.15 बजे का समय रहा होगा कि उसका भाई हंसा सिंह अपने घर से टहलने के लिए निकला था और जब वह बिट्टू सिंह के घर के पास पहुंचा तो वह उसके भाई हंसा सिंह को घसीटकर अपने घर ले गए। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो वे और उसके भाई हंसा सिंह के बेटे मंगल सिंह, जो बिट्टू सिंह के घर वाली गली में गए और देखा कि बिट्टू सिंह, उसकी पत्नी राज रानी, जग्गा सिंह और गीता रानी के घर के आंगन में बांधकर लाठियों से पीट रहे थे। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो इसी बीच मोहल्ले के अन्य लोग इकट्ठा हो गए और लोगों को इकट्ठा होते देख बिट्टू सिंह आदि ने उसके भाई हंसा सिंह को पीटना बंद कर दिया।
उन्होंने जल्दी से अपने भाई हंसा सिंह को उनके चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हंसा सिंह को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ शिमला रानी ने बताया कि शिकायतकर्ता फुमन सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी बिट्टू सिंह पुत्र सुरैन सिंह, राज रानी पत्नी बिट्टू सिंह, जग्गा सिंह पुत्र बिट्टू सिंह और गीता रानी पुत्री बिट्टू सिंह निवासी सुआह वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। SHO शिमला रानी ने बताया कि मृतक हंसा सिंह का पोस्टमॉर्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया गया है और पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

