ईंटों से कुचल कर व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2023 - 01:40 PM (IST)

फरीदकोट: फरीदकोट जिले के कोटकपुरा शहर में एक निर्माणाधीन प्लॉट में एक मजदूर द्वारा किसी अज्ञात की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मजदूर एक निर्माणाधीन प्लॉट में देखभाल का काम करता था। उसने एक व्यक्ति को ईंट-पत्थरों से बुरी तरह से पीट कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्यारे ने मृतक के चहरे पर कई वार कर उसका चहरा कुचल दिया। घटना के बारे में पता चलने पर लोगों ने हत्यारे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिन ने शव को कब्जे में ले लिया है। 

कोटकपुर निवासी सुभाष चंद्र ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने पुराने प्लॉट को दोबारा से बनवा रहे हैं, जिस कारण वहां पर निर्माण का कार्य चल रहा है, इसकी देखरेख के लिए रवि कुमार पुत्र मदन लाल निवासी घुमियारावाली गली निर्माणपुरा को मजदूर रखा हुआ है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रवि कुमार ने उक्त मकान में किसी अज्ञात व्यक्ति पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। जब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने अन्य लोगों की सहायता से उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस ने हत्यारे रवि कुमार को गिरफ्तार कर मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है व मृतक व्यक्ति की पहचान की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal