दसूहा में व्यक्ति की बेरहमी से ह/त्या, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 12:15 PM (IST)

दसूहा (झावर): दसूहा में बड़ी वारदात होने की खबर सामने आई है। थाना दसूहा के गांव खेपड़ में करीब 50 साल के व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। इस बारे में सूचना मिलने पर दसूहा थाना प्रमुख दलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वह घटना की जांच कर रहे हैं लेकिन हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News