बदले की आग में जल रहे पति का कारनामा, 14 वर्षीय बेटे के साथ मिल कर दिया कांड

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 03:10 PM (IST)

मलोट : गांव खेमा खेड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां एक व्यक्ति ने अपने 14 वर्षिय लड़के को साथ लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक का बेटा आरोपी की पत्नी को भगा कर ले गया था जिसका गुस्सा उसने दिल में रखा और अंत में ये कांड कर दिया।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह बुल्ला पुत्र प्रीतम सिंह (50 वर्ष) का बेटा कुलविंदर सिंह काली करीब डेढ़ वर्ष पहले कुलदीप सिंह लाहौरी पुत्र करनैल सिंह की पत्नी को भगा कर ले गया था हालांकि उक्त महिला रिश्ते में कुलविंदर सिंह की मामी लगती थी। कुलदीप सिंह लाहौरी अब अपनी 15 वर्ष की लड़की और 14 वर्ष के लड़के के साथ रह रहा था। करीब डेढ़ साल बाद कुलविंदर सिंह उक्त महिला को लेकर गांव खेमाखेड़ा वापिस आ गया था और उसके घर उक्त महिला की गर्भ से एक बच्चे ने जन्म लिया था। जिसे लेकर कुलदीप सिंह के अंदर गुस्से और बदले की आग और भड़क गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह बलजीत सिंह बुल्ला गांव के गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने आ रहा था कि कुलदीप सिंह लाहौरी ने अपने बेटे सहित बुल्ले पर हमला कर दिया। हमलावर ने तेजधार हथियार से उसके सिर और मुंह पर वार किया जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। 

घटना का पता चलते ही थाना लंबी के नए मुख्य अफसर रविंदर कुमार और चौकी भाई का केरा के इंचार्ज सुखजीत सिंह सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। थाना लंबी की पुलिस द्वारा मृतक के भाई बलवंत सिंह और मृतक की पत्नी करमजीत कौर के बयानों पर कुलदीप सिंह लाहौरी सहित आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash