नशे के दैत्य ने तबाह किया परिवार, व्यक्ति की मौ/त

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2024 - 06:27 PM (IST)

पट्टी : पट्टी सब-डिवीजन के अधीन आते गांव जौड़ सिंह वाला में युवक द्वारा हेरोइन का इंजेक्शन लगाने से एक युवक की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह उम्र 24 वर्ष जो कि नशे का आदी था। वह आज सुबह गांव के एक नशा बेचने वाले से हेरोइन लेकर आया था। इसके बाद जब उसने नशे का इंजेक्शन लगाया तो इंजेक्शन लगाते ही तुरंत उसकी मौत हो गई। 

मृतक पीछे पत्नी और एक बेटी छोड़ गया है। मृतक सुरजीत सिंह की पत्नी ने जौड़ सिंह वाला के ही एक व्यक्ति पर हेरोइन बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह और गांव वासियों ने कई बार पुलिस प्रशासन और राजनीतिक लीडरों से उक्त व्यक्ति की शिकायत की पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नशा बेचने वाले 2 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।   

इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना पट्टी के एस.एच.ओ. गुरचरण सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव जौड़ सिंह वाला के बिकर सिंह और उसके पिता पर पर्चा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान अगर किसी व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है तो उस पर भी बनती कार्रवाई की जाएगी। मृतक सुरजीत सिंह का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल पट्टी में करवा कर शव को वारिसों को सौंप दिया गया है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News