Night Duty से लौट रहे युवक के साथ घटी अनहोनी, तड़प-तड़प कर निकली जा/न

punjabkesari.in Thursday, Oct 24, 2024 - 02:05 PM (IST)

नाभा : नाभा ब्लॉक के गांव दुलदी में किसी अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी गई। इस कारण उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर का पता सुबह लगा जब राहगीरों ने शव देखा तो मौके पर पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह गांव हसनपुर के रूप में हुई है। गुरविंदर सिंह रात को ड्यूटी से घर लौट रहा था तो घर जाने से पहले ही यह हादसा हो गया। 

मृतक गुरविंदर सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी और 12 साल का बेटा छोड़ गया है। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते गुरविंदर सिंह को कोई अस्पताल पहुंचा देता तो शायद वह जिंदा होता। मृतक के रिश्तेदार गुरवंत सिंह ने बताया कि वह एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। वह रात को घर से वापिस आ रहा था तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह 2 भाई है हैं। उसका एक भाई विदेश में गया हुआ है।    

PunjabKesari

इस मौके पर पुलिस के जांच अधिकारी सरबजीत सिंह ने बताया कि रात के समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में वह कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कोई भी सड़क हादसा होता है तो घायल को अस्पताल पहुंचाया जाए या फिर पुलिस को सूचित किया जाए ताकि वह घायल को अस्पताल पहुंचा सकें। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News