पहाड़ी पर Selfie का जुनून इस शख्स को पड़ा भारी, एक झटके में गई जान

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 04:35 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब: गिद्दड़बाहा के नजदीक स्थित गांव थारजवाला से कनाडा गए गगनदीप सिंह खालसा की सैल्फी लेते समय मौत हो गई। यह हादसा शनिवार रात करीब 7 बजे का बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार गगनदीप शनिवार को अल्बर्ट की लुईस झील नज़दीक एक पहाड़ी से फिसलकर झील में गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई।  गगनदीप और उसके 2 और साथी झील नज़दीक तस्वीरें खींचने के लिए रुके थे, जहां उसका पहाड़ी से अचानक पैर फिसल गया। वहीं गगनदीप की अचानक हुई मौत से कनाडा से लेकर पंजाब तक शोक की लहर है। उसका पूरा परिवार सदमे में है।

Vatika