जालंधर के रेलवे स्टेशन से अवैध हथियारों सहित नौजवान गिरफ्तार, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 02:30 PM (IST)

जालंधर (गुलशन): शहर के रेलवे स्टेशन से पंजाब पुलिस की तरफ से एक नौजवान को अवैध हथियारों सहित गिरफ़्तार किया गया है। नौजवान की पहचान मनीश कुमार पुत्र निशि चन्द कुमार सिंह निवासी ज़िला नालंदा बिहार के रूप में हुई है। इस मामले संबंधित जी. आर. पी. के ए.एच. ओ. धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि ए. एस. आई. सुखदेव सिंह, ए.एस. आई. अशोक कुमार, ए. एस. आई. अमरदीप सिंह सहित पुलिस पार्टी ने चैकिंग दौरान प्लेट फार्म नंबर 01 रेलवे स्टेशन से नौजवान को गिरफ्तार किया।

चैकिंग दौरान उक्त आरोपी के कब्ज़े में से 2देसी पिस्तौल, 4 खाली मैग्जीन बरामद किए। उसके ख़िलाफ़ आर्म्स एक्ट थाना जी. आर. पी. जालंधर में केस दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त आरोपी यह पिस्तौल और खाली मैगज़ीन पटना बिहार से लेकर आया है और अमृतसर में बेचने वाला था। पुलिस की तरफ से उक्त मुलजिम को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा और गहराई से पूछताछ की जाएगी। 

Content Writer

Vatika